देहरादून : लॉकडाउन की बेरोजगारी ने बनाया नशे का तस्कर, हुआ गिरफ्तार
By: Ankur Tue, 10 Nov 2020 8:00:47
कोरोना के इस कहर में लॉकडाउन ने कई लोगों को बेरोजगार बनाया दिया। इस बेरोजगारी में कई लोग गलत रास्ता अपनाने लगते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला देहरादून में जहां बेरोजगार होने के बाद एक युवक ने कमाई के लिए नशे का धंधा अपना लिया। हालांकि चंद दिनों में ही युवक पुलिस हत्थे चढ़ गया। आरोपी के पास से कुल 420 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी राकेश गुसाईं ने बताया कि ऑपरेशन सत्य के तहत पुलिस कार्रवाई कर रही है। इस संबंध में लोग भी पुलिस को सूचना दे रहे हैं। इसके अलावा मुखबिर तंत्र से भी पुलिस को काफी जानकारी मिल रही है।
इसी क्रम में देर रात चेकिंग के दौरान एक स्कूटर सवार संदिग्ध को रोका गया तो वह पुलिस को देखकर सकपकाने लगा। इस पर उसे घेराबंदी करते हुए पकड़ा गया। स्कूटर की तलाशी से चरस बरामद हुई। आरोपी का नाम पंकज भट्ट निवासी बलुवाकोट पिथौरागढ़ है। वह पहले एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। लॉकडाउन में नौकरी छूट गई थी। इसके बाद वह चरस आदि बेचने वालों के संपर्क में आया। आरोपी ने एक-दो बार पहले भी नशा बेचा है। पुलिस उसके साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
ये भी पढ़े :
# हिमाचल प्रदेश : फर्जी मैसेज भेजकर करता था ठगी, खुद को बताता डिस्कवरी चैनल का कर्मचारी
# उत्तरप्रदेश : ट्रेन से कटकर युवक ने दे दी अपनी जान, आईपीएल को लेकर था तनाव
# राजस्थान : आग में जलकर राख हुआ घर का सामान, दो घंटे बाद तक नहीं पहुंची दमकल
# राजस्थान : जमीनी विवाद में चली लाठी-कुल्हाड़ी, लहूलुहान हुए रिश्तेदार
# शुद्ध के लिए युद्ध : गंदगी के बीच बन रही थी मिठाइयां, कारवाई कर जब्त किए गए छह रसोई गैस सिलेंडर